जखनिया: जमीन पर कब्जे को लेकर घमासान, पुलिस-राजस्व टीम के पहुंचने पर मचा हड़कंप, न्यायालय के कागजात पर रुकी कार्रवाई
गाजीपुर के जखनियां में मुख्य बाजार की बेशकीमती जमीन को लेकर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मौके पर तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भूड़कुड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। दरअसल, मामला अक्टूबर 2025 में हुए एक बैनामे से जुड़ा है।