जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के उपरांत रविवार दोपहर 3:30 शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने यातायात थाना प्रभारी के मनमानी और कार्य प्रणाली को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यह निश्चित रूप से अमानवीय कृत्य है छोटे-छोटे बच्चों को भी थाने में बैठा कर रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने बताया कि अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही होगी ।