कुंवारी नदी का बढ़ा जलस्तर, पुरावस खुर्द गांव रपटा पर 5 से 6 फीट पानी, बाजरे की फसल बर्बाद, ग्रामीणों का आवागमन का संपर्क टूटा
मुरैना। जिले में लगातार बढ़ रहे कुंवारी नदी के जलस्तर ने ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर परेशानी बढ़ा दी है। सिहोनिया थाना क्षेत्र के पुरावस खुर्द और रूपहटी गांव के बीच बने रपटा पर करीब 5 से 6 फीट ऊपर पानी बह रहा है, जिससे दोनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है।
बताया जा रहा है कि कुंवारी नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण आसपास के खेतों में भी पानी भर गया है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में लगी बाजरे की फसल पूरी तरह से बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि रूपहटी और पुरावस खुर्द गांव को जोड़ने वाला पुल भी बीच से क्षतिग्रस्त होकर टूट गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने और रपटा पर कई फीट पानी बहने के कारण ग्रामीणों को एक गांव से द�
Morena, Morena | Sep 8, 2026