बानमौर के सीतापुर उद्योग क्षेत्र में जहरीले पानी से पशु-पक्षियों की मौत का आरोप, कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मुरैना। बानमोर के सीतापुर उद्योग क्षेत्र में संचालित केमिकल फैक्ट्रियों से निकलने वाले कथित जहरीले और बदबूदार पानी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। मंगलवार को कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की।
कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सीतापुर उद्योग क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा एवं जहरीला पानी आसपास के क्षेत्र में फैल रहा है, जिससे पर्यावरण के साथ-साथ पशु-पक्षियों के जीवन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस दूषित पानी के कारण पशु-पक्षियों की मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ने बताया कि कलेक्टर
Morena, Morena | Sep 8, 2026