इसको कहते हैं बालाजी का चमत्कार ,👇
खड़े हनुमान मंदिर पर महामंडलेश्वर शैलेषानंद महाराज का बड़ा बयान—“प्रभु श्रीराम का आदेश नहीं, इसलिए टस से मस नहीं हुए हनुमान” एक।इंच भी हिला सके हनुमानजी की मूर्ति को,,,
उज्जैन के 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को लेकर महामंडलेश्वर शैलेषानंद महाराज ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है। महाराज ने कहा कि वे बाल्यकाल से इस प्रतिमा को देखते आ रहे हैं और उन्होंने इस प्रतिमा से जुड़े कई चमत्कार स्वयं देखे और उनका अध्ययन भी किया है।
उन्होंने कहा कि प्रतिमा की विशालता देखकर उन्हें हनुमान बाहुक की पंक्तियां याद आ गईं। महाराज ने कहा कि प्रशासन की टीम ने कई दिनों तक प्रयास किया, लेकिन प्रतिमा एक इंच भी नहीं हिली। उनके मुताबिक यह इस बात का संकेत है कि प्राचीन साधकों और चिंतकों ने हनुमानजी की आज्ञा से इस प्रतिमा को ऐसे स्थान पर स्थापित किया था, ताकि मंदिर चिरायु बना रहे।
Morena, Morena | Sep 8, 2026