सिमडेगा: परिसदन पहुंचे छत्तीसगढ़ के वन मंत्री, परिवर्तन संकल्प रथयात्रा को लेकर भाजपा जिला कमिटी के साथ किए बैठक
सिमडेगा में भाजपा का 23 और 24 सितंबर को परिवर्तन संकल्प रथयात्रा निकाली जा रही है। इस कार्यक्रम के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप 16 सितंबर को 1 बजे सिमडेगा परिसदन पहुंचे। यहां वे भाजपा जिला कमिटी के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय किए। बताया गया कि 24 सितंबर को छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय भी सिमडेगा में मौजूद रहेंगे।