सिमडेगा: सिमडेगा के तामड़ा गांव में पहान के द्वारा किया गया इंद्र पूजा ,सिमडेगा जिले भर में शुरू होगी इंद्र मेला
सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा गांव में सोमवार की सुबह गांव के पहान धर्मनाथ खड़िया के द्वारा विधि विधान के साथ इंदटांड में इंद्र पूजा किया। मौका पर बताया कि यहां पर इंद्र पूजा के साथ ही पूरे सिमडेगा जिले भर में इंद्र मेला शुरू हो जाएगी ।वहीं इंद्र पूजा के पश्चात उन्होंने वीरूगढ़ के राजा को इसकी सूचना दी, इस मौके पर गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।