कौवाजोर निवासी सोमरा सोरेन नामक व्यक्ति रविवार की देर रात पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में कौवाजोर गांव में एक तेज रफ्तार बाइक उसे धक्का मार दी। जिससे उसके सिर और कमर में गहरी चोट लगी। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।