सिमडेगा: भट्ठीटोली के पास से ईद मिलादउन नबी का निकल गया जुलूस, सिमडेगा विधायक हुए शामिल, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
ईद मिलादउन नबी के मौके 16 सितंबर को 10 बजे बारिश के बीच भट्टीटोली के पास से जुलूस निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में बच्चे और बड़े शामिल हुए। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा इस दौरान जुलूस में शामिल हुए। जुलूस महावीर चौक तक गई, उसके बाद वापस भट्टीटोली आकर समाप्त हुई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। SDO सुमंत तिर्की, SDPO पवन कुमार सहित जवान तैनात रहे।