ऊंचाहार से हेलीकॉप्टर में लखनऊ पहुंचे मंत्री मनोज पांडेय, CM योगी के स्नेह पर बोले—यह विश्वास सदैव स्मरणीय रहेगा
श्री शिवमहापुराण कथा के बीच मुख्यमंत्री योगी ने भेजा हेलीकॉप्टर, कैबिनेट बैठक में शामिल होने लखनऊ पहुंचे मनोज पांडेय
रिपोर्ट: जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत
ऊंचाहार/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को ऊंचाहार से लखनऊ बुलाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा। मंत्री मनोज पांडेय हेलीकॉप्टर से लखनऊ पहुंचे। उनके साथ डलमऊ ब्लॉक प्रमुख शिवराम पासी, मंडल अध्यक्ष कृष्णाकांत पटेल और मंडल अध्यक्ष देवेश लोधी भी लखनऊ पहुंचे।
बताया गया कि ऊंचाहार में पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज की श्री शिवमहापुराण कथा चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री की ओर से मंत्री मनोज पांडेय को कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ बुलाया गया।
Manoj Pandey ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आत्मीय स्नेह और विश्वास उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने श्री शिवमहापुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था के बीच मिले इस स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मंत्री के समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला। मंत्री ने अपनी पोस्ट के अंत में “हर-हर महादेव” लिखा।
#ManojPandey #CMYogi #YogiAdityanath #CabinetMinister #UttarPradesh #Lucknow #Unchahar #Raebareli #UPPolitics #UPGovernment #CabinetMeeting #ShivMahapuran #PanditPradeepMishra #HarHarMahadev #UttarPradeshNews #LatestNews #BreakingNews #BolDoBharat MYogiAdityanath Manoj Pandey MLA fans
Orai, Jalaun | Sep 15, 2026