सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के चुरहा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर फिसलने से सवार व्यक्ति घायल
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के चुरहा मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के असंतुलित होकर फिसलने से उसमें सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे मौके से गुजर रहे लोगों ने आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।