सीकरी: सीकरी पुलिस ने बस स्टैंड से विद्युत अधिनियम के मामले में दो साल से फरार स्थाई वारंटी मुबीन मेव को किया गिरफ्तार
सीकरी थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा द्वारा चलाए जा रहे वांछित फरार आरोपियों के खिलाफ धड़कपकड़ अभियान को लेकर पुलिस ने सीकरी बस स्टैंड से विद्युत अधिनियम के मामले में दो साल से वांछित वारंटी मुबीन पुत्र सुब्बा जाति मेव निवासी गांव झांतली को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही शुरू की।