सीकरी: सीकरी पुलिस ने गुलपाड़ा बस स्टैंड से गो तस्करी के मामले में 1 साल से फरार आरोपी आस मोहम्मद को किया गिरफ्तार
सीकरी थानाधिकारी मुकेश कुमार बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा द्वारा चलाए जा रहे फरार आरोपियों के खिलाफ धड़पकड़ अभियान को लेकर पुलिस ने गुलपाड़ा बस स्टैंड पास से गोतस्करी के मामले में फरार आरोपी आस मोहम्मद पुत्र मजीद जाति मेव निवासी थलचाना थाना जुरहरा को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही शुरू की।