धौलपुर: शहर में अस्पताल संचालित करने की मांग को लेकर स्वतंत्रता सेनानी और बुजुर्गों की बैठक जगन भवन में हुई संपन्न
शहर में संचालित अस्पताल को नए अस्पताल में शिफ्ट करने का मामला तूल पकड़ रहा है। स्वतंत्रता सेनानी और बुजुर्गों के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी बैठक पूर्व सभापति रितेश शर्मा के कार्यालय पर हुई। बैठक में शहर में अस्पताल को संचालित करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर कमेटी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।