लालबर्रा: लोकार्पण के तीन दिन बाद ही लालबर्रा विधायक निधि से लगी हाईमास्क लाइट बंद, अंधेरे में डूबा
लालबर्रा। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे द्वारा क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे प्रयास धरातल पर तकनीकी खामियों या लापरवाही की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं। लालबर्रा में महज तीन दिन पूर्व जिस हाईमास्क लाइट का लोकार्पण बड़ी धूमधाम से किया गया था, वह बुधवार (13 मई) की रात 08 बजे बंद पाई गई। विगत तीन दिन पूर्व लालबर्रा क्षेत्र में विधायक व