बाइक चोरी का खुलासा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा
बीकानेर। वाहन चोरी और संपत्ति संबंधी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई थानों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व और वृत्ताधिकारी नगर अनुज डाल के सुपरविजन में कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी।
इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और आसूचना के आधार पर संदिग्ध फरमान उर्फ लक्की पुत्र अमजद, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुभाषपुरा, लालबत्ती के पास, पुलिस थाना सदर, बीकानेर को दस्तयाब कर पूछताछ की।
दस्तयाब कर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने पिछले 24 अग�