टिकट बंटवारे पर बगावत! स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा गरमाया
वार्ड नं. 01 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंजू देवी बोबरवाल को टिकट दिए जाने के बाद वार्ड वासियों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों का कड़ा विरोध इस बात पर है कि प्रत्याशी मंजू देवी न तो वार्ड 01 की वोटर हैं और न ही उनका यहाँ कोई मकान है।
इस फैसले के विरोध में आज वार्ड के निवासियों ने एकजुट होकर संतोष देवी (पत्नी लालूराम/लालचंद) को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। विश्वकर्मा कॉलोनी, सुनार समाज, जाट समाज समेत विभिन्न कॉलोनियों और समाजों के प्रतिनिधियों ने तन-मन-धन से उनके साथ खड़े रहने की घोषणा की है।
24 घंटे की चेतावनी:
वार्ड वासियों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि टिकट का निर्णय नहीं बदला गया, तो समस्त 36 कौम द्वारा संतोष देवी को निर्दलीय चुनाव लड़ाया जाएगा और भाजपा प्रत्याशी की हार सुनिश्चित की जाएगी।
आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं। 👇
The Bikaner News को फॉलो जरूर करे
#Bikaner #TheBikanerNews #BikanerPolitics #Ward01 #LocalNews #RajasthanNews #ElectionUpdates