मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम 5 बजे तक पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 52 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चैनपुर बांध के पास अवैध रूप से संचालित देसी चुलाई शराब निर्माण स्थल का भंडाफोड़ किया।