श्रद्धा और सेवा का संगम: हेमकुण्ड साहिब मार्ग पर तैनात 'खाकी' के सारथी
चमोली: श्री हेमकुण्ड साहिब की दुर्गम और चुनौतीपूर्ण यात्रा में उत्तराखंड पुलिस के जवान श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और संबल का प्रतीक बने हुए हैं। ऊबड़-खाबड़ रास्तों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच, पुलिस के ये जांबाज न केवल पैदल गश्त कर यात्रियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर शारीरिक सहारा देकर उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक भी पहुँचा रहे हैं।