उत्तराखंड पुलिस का बड़ा संदेश!
देवभूमि की शांति, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर, भ्रामक प्रचार कर या माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
DGP दीपम सेठ ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। उत्तराखंड की एकता और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।
अफवाह नहीं, तथ्य साझा करें।
नफरत नहीं, सद्भाव फैलाएं।
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों को अब कानून जवाब देगा।
#UttarakhandPolice #DGP #DeepamSeth #Uttarakhand #FakeNews #SocialMedia #Devbhoomi #BreakingNews #LawAndOrder