अमरिया: अमरिया क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमरिया से बड़ी खबर,शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप। पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही अफसार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि शादी का वादा कर आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।