तमकुही राज: तमकुहीराज व शिव सरया प्राचीन शिव मंदिर पर हजारों शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
महाशिवरात्रि के दिन तमकुहीराज व शिव सरया में स्थित प्राचीन शिवालय में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में पहुँचे महिला व पुरुष शिव भक्तों ने शिवालय में जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई न हो इस लिए महिला व पुरुष पुलिस सादे में मंदिर परिसर व बाहर तैनात रहे। तमकुहीराज में व्यपारियो ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।