तमकुही राज: शिव सरया शिवालय में ओडिशा कांग्रेस प्रभारी ने जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद, राजनीति का तापमान बढ़ा
यूपी कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में से एक अजय कुमार लल्लू क्षेत्र के प्राचीन शिवालय शिव सरया पहुँचे और भोलेनाथ का जल से अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वर्तमान में ओडिशा प्रदेश के प्रभारी अजय कुमार लल्लू के शिवालय में जलाभिषेक के बाद राजनीति चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। भाजपा दिखावे की बात कह रही तो कांग्रेस जोड़ने की बात कह रही।