तमकुही राज: तमकुहीराज में संशोधित अधिवक्ता एक्ट के खिलाफ बार संघ ने किया प्रदर्शन, न्यायिक व गैर न्यायिक कार्यों का किया बहिष्कार
अधिवक्ता एक्ट में संशोधन किए जाने के खिलाफ तमकुहीराज बार संघ के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रस्तावित बिल को वापस लेने की मांग की। इस दौरान अधिवक्तताओं ने स्टैम्प बेल्डरों को स्टैंप की बिक्री न करने का आग्रह कर उनके सेंटर को बंद करा दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध जारी रखने की बात कही