तमकुही राज: लबनिया में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, सवार गंभीर रूप से घायल, CHC तमकुहीराज में चल रहा इलाज
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव लबनिया में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँचे परिजन घायल बाइक सवार उदित गुप्ता उम्र 20 वर्ष पुत्र त्रिवेणी गुप्ता निवासी लबनिया थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गम्भीर स्थिति में तत्काल निजी वाहन से CHC तमकुहीराज लाये। जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।