जमुई: सलोन गांव में बोरिंग के पास पेशाब करने से मना करने पर पड़ोसियों ने युवक पर चाकू से हमला किया, मां को भी पीटा
Jamui, Jamui | Aug 13, 2025 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलोन गांव में बोरिंग के पास पेशाब करने से मना करने पर दबंग पड़ोसियों ने रतन टुड्डू की पत्नी सुनीता देवी की पिटाई कर दी, जबकि पुत्र क्रिस टुड्डू को चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद घायल क्रिस टुड्डू को बुधवार की दोपहर 1:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।