जमुई: दो दिनों से गायब राजमिस्त्री का शव बघमा दमगी गांव के पोखर में मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Jamui, Jamui | Aug 13, 2025 बघमा दमगी गांव स्थित पोखर में दो दिनों से राजमिस्त्री रितु पंडित का शव बुधवार की सुबह 7:00 बजे बरामद किया गया है। मृतक के सिर में गंभीर चोट लगी हुई है। मामले में परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।