सरीला: चंडौत गांव के पास तेज रफ्तार बाइक के असंतुलित होकर फिसलने से सवार दंपति हुए घायल, 108 एम्बुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल
जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के संतुलित होकर फसलने से उसमें सवार दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल दंपत्ति को आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।