नाथनगर: मोहनपुर गंगा दियारा में ज़मीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की चर्चा
नाथनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गंगा दियारा में रविवार को दो पक्षों में दहशत फैलाने की मंशा से करीब आधा दर्जन फायरिंग होने की चर्चा तेज है। मिली जानकारी के मुताबिक एक पक्ष के द्वारा फसल काटने के बाद ऐसी बात हुई है। हालांकि नाथनगर इंस्पेक्टर ने फायरिंग होने की बात से इनकार कि किया है।