देवेंद्रनगर: देवेंद्र नगर बांध में 5 दोस्त डूबे, दो घरों के बुझे चिराग; त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
जहां कल तक मां दुर्गा की भक्ति के सुर गूंज रहे थे, वहां आज सिर्फ चीखें और सिसकियां हैं। देवेंद्र नगर बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हृदय विदारक हादसा पूरे अंचल को गहरे जख्म दे गया। गहरे पानी में समाने से पांच दोस्त डूब गए, जिनमें से तीन को तो बचा लिया गया, लेकिन दो घरों के लाडले चिराग हमेशा-हमेशा के लिए बुझ गए