नौगावां सादात: नौगावां तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया, मीटरों की जांच कर बकायेदारों को किया जागरूक
नौगावां सादात। तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान घरों और प्रतिष्ठानों पर लगे बिजली मीटरों की जांच की गई। साथ ही उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल जमा करने के प्रति जागरूक किया गया।