प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का नौगावां सादात में कार्यकाल एक वर्ष से अधिक रहा, जिसे बेहद सराहनीय बताया गया है। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की। सुनील कुमार का जनता के प्रति व्यवहार अच्छा रहा। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनकर समय रहते गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया।