फरेंदा: छात्रा को बनाया गया एक दिन का कोल्हुई थाना प्रभारी
गुरुवार को 2 बजे थाना कोल्हुई में सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कक्षा 8 की छात्रा अनुष्का प्रजापति, जो जिला खेल प्रतियोगिता में प्रथम रहीं, को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया