फरेंदा: फरेंदा थाने में सर्वोदय अस्पताल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
छितही बुजुर्ग निवासी पुष्पा देवी की इलाज में लापरवाही से हुई मौत के मामले में सर्वोदय अस्पताल संचालक डॉ. विवेक सिंह, उनकी पत्नी व नर्सों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना के विरोध में परिजनों ने सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग की थी। दबाव में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया। पुलिस विवेचना कर रही है