फरेंदा: नौतनवा: फरेंदा कस्बे में स्पीड रडार गन से वाहनों की हुई जांच, 11 वाहनों पर ₹22 हजार का लगा जुर्माना
बुधवार को 2 बजे फरेंदा कस्बे में यातायात पुलिस के द्वारा स्पीड रडार गन से तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 11 वाहनों पर 22 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया साथ ही यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया है।