फरेंदा: सिकंदरा जीतपुर में कलश यात्रा के साथ श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ
ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। राप्ती नदी तट तक निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। नौ दिवसीय महायज्ञ के तहत प्रतिदिन कथा और रामलीला का आयोजन होगा। आयोजन में मुरलीधर दास, नितेश मिश्रा, दूधनाथ मिश्र सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।