मुरैना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: छतरपुर से लाकर सीकर (राजस्थान) ले जाई जा रही 33 टन सैमल की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त,हाइवे पर वन डिपो के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ट्रक, जब्त की गई लकड़ी की कीमत ₹1 लाख से अधिक, चालक व सहयोगी हिरासत में
मुरैना /
वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित वन डिपो चेकपोस्ट के पास चेकिंग के दौरान सैमल की लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में लगभग 33 टन सैमल की लकड़ी भरी हुई थी, जिसकी बाजार कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बिना वैध अनुमति के परिवहन किए जाने पर विभाग ने ट्रक को जब्त कर चालक और उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग मुरैना की टीम हाइवे पर वन डिपो के समीप नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान झांसी (उत्तर प्रदेश) की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में भारी मात्रा में (करीब 33 टन) सैमल की लकड़ी भ
Morena, Morena | Nov 12, 2026