अन्नदाताओं के अपमान के विरोध में किसान कांग्रेस ने किया भाजपा सांसद का पुतला दहन, सार्वजनिक माफी की मांग।
मुरैना। रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा देश के अन्नदाताओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया।
मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष माननीय श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान जी के निर्देशानुसार मुरैना में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह डंगस के नेतृत्व में कांग्रेसजनों एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार स्थित शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में हनुमान चौराह पर पहुंचे, जहां भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का पुतला दहन कर उनके बयान के खिलाफ जोरदार विरोध किया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द�
Morena, Morena | Nov 12, 2026