कागजों में चमकता मुरैना, धरातल पर बदहाल तस्वीर ; 1 साल में 34 से अधिक शिकायतों के बाद भी कार्रवाई शून्य ,पूर्व पार्षद ने वार्ड 22 और 23 में चलाया हस्ताक्षर अभियान,,
नगर निगम मुरैना में कथित भ्रष्टाचार और जनहित की योजनाओं में हो रही धांधली के खिलाफ आम जनता का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। 'मुरैना विकास संघर्ष समिति' के बैनर तले गुरुवार को चौथे दिन भी शहर के विभिन्न हिस्सों में गली-गली हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। समिति ने आरोप लगाया है कि नगर निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है और विकास कार्य केवल फाइलों तक सीमित हैं।
अभियान के चौथे दिन समिति के सदस्यों ने रुई मंडी, महादेव नाका, स्टेशन रोड, लोहिया बाजार सहित वार्ड क्रमांक 22 और 23 में जाकर नागरिकों से सीधे संवाद किया और सर्वे फॉर्म भरवाए। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों, दुकानदारों और मजदूरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।लोगों का कहना है कि कागजों में भले ही मुरैना स्मार्ट बन गया हो, लेकिन हकीकत में �
Morena, Morena | Nov 12, 2026