गढ़ी: जिले में दिन भर हुई तेज बारिश, गढ़ी उपखंड के रोहिड़ा-वजाकरा चाप नदी और रोहिड़ा नाला उफान पर, गढ़ी उपखंड से संपर्क कटा
Garhi, Banswara | Sep 18, 2026 जिले मे दिन भर से लगातार बारिश के बाद शुक्रवार दोपहर से ही गढ़ी उपखंड के रोहिड़ा -वजाकरा की चाप नदी उफान पर,दूसरी तरफ रोहिड़ा नाला पुल भी उफान पर हे।दोनों पुलों पर चादर चल रही हे। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार रोहिड़ा -रुजिया तालाबों मे भी जल स्तर बढ़ने लगा,हे।उदयपुर मुख्य मार्ग के सुंदनी -रोहिड़ा से सरेड़ी बड़ी,तो इधर रोहिड़ा-वजाकरा सहित गढ़ी उपखण्ड से संपर्क कट गया।