भीलवाड़ा: सन राइज ड्रीम्स कॉलोनी के बी ब्लॉक में एक दर्जन फ्लैटों के ताले तोड़े, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद, पुलिस ने तेज की जांच
भीलवाड़ा। शहर में 200 फीट रोड स्थित “सन राइज ड्रीम्स” कॉलोनी में बुधवार तड़के चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। सुबह करीब 3:30 बजे अज्ञात चोरों ने कॉलोनी के बी ब्लॉक में स्थित एक दर्जन से अधिक फ्लैटों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने विशेष रूप से बी ब्लॉक को ही निशाना बनाया, जहां अधिकतर फ्लैट किरायेदारों के है।