हमीरपुर: मौदहा क्षेत्र के मकरांव गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के हांथों में अध्यापकों ने थमाई कलम की जगह झाडू।
मौदहा क्षेत्र के मकरांव गांव के परिषदीय विद्यालय में बच्चों का झाड़ू लगाते वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में बीएसए ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जिले में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी है। यहां पर शिक्षण समय से शुरू नहीं होते हैं। विद्यालय पहुंचने वाले बच्चे पहले झाड़ू थामते हैं और स्कूल की सफाई करते हैं।