हमीरपुर: एक सप्ताह पूर्व गिरकर घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, इंगोहटा में शटरिंग लगाते समय सड़क पर गिरा था मजदूर
विदोखर पुरई का एक मजदूर एक सप्ताह पूर्व इंगोहटा में छत की शटरिंग लगाते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विदोखर पुरई निवासी सन्तोष वर्मा ने बताया कि उसका चाचा बच्चा उर्फ नेतराम वर्मा मजदूरी का काम करता था।