हमीरपुर: मुख्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन महिला स्वास्थ्य विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 शालिनी तथा इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी लवकुश कुमार के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन हुआ।