हमीरपुर: अतरैया में पति से विवाद होने के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या,मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप
अतरैया ग्राम पंचायत के मजरा गौरी में मंगलवार की रात एक नवविवाहिता ने घर के अंदर पति से झगड़ने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के पिता ने दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी मंगल सविता कस्बे में बाल काटने की दुकान खोल रखी है और रोजाना गांव से आता जाता था।