हमीरपुर: NSS इकाई दो के द्वारा तीसरे एक दिवसीय शिविर का राजकीय महाविद्यालय कुछेछा के छात्रों ने सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के द्वारा बुधवार को तीसरे एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। राहगीरो को सड़क सुरक्षा के नियमों से संबंधित पर्चे भी बांटे तथा हेलमेट आदि न लगाने वाले राहगीरों को उन्होंने जागरूक भी किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिल्पी राय के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।