हमीरपुर: टेढ़ा गांव के पास बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, दो लोग हुये घायल
सुमेरपुर कस्बे के पलरा हार कांशीराम कालोनी निवासी बल्लू उर्फ राजाभैया 27 वर्ष व राजा 26 वर्ष पुत्र शंकर बांदा जनपद में किसी बालू खदान में कार्य करते है। बुधवार को करीब साढ़े बारह बजे बिना हेलमेट लगाए यह दोनों बाइक से कस्बे की ओर आ रहे थे। तभी बांदा रोड पर टेढ़ा क बरगदिया मोड़ के पास उनकी बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।