तोकापाल: छापर भानपुरी में आयोजित 'सुशासन तिहार' में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए
Tokapal, Bastar | May 15, 2026 बस्तर जिले के ग्राम छापर भानपुरी में केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 'सुशासन तिहार' का विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुशासन के माध्यम से सरकारी सेवाओं की पहुँच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना था।