पटना ग्रामीण: जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंताओं का मानदेय 36 हजार से बढ़ाकर 60 हजार किया गया
जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंताओं को सरकार ने दिवाली गिफ्ट दिया है। कनीय अभियंताओं की मांग पर जल संसाधन विभाग में उनका मानदेय 36 हजार से बढ़ाकर 60 हजार कर दिया है। बुधवार की देर शाम 7:00 बजे सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान विभागीय मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी है।