लखीसराय: नगर भवन परिसर में नगर परिषद का सहयोग शिविर आयोजित, वार्ड 12 से 17 तक की समस्याओं का हो रहा समाधान।
नया बाजार स्थित नगर भवन परिसर में मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे से नगर परिषद द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन सहित नगर परिषद के कई अधिकारी मौजूद रहे।शिविर में वार्ड संख्या 12 से 17 तक के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए छह अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।